सरकार की ओर से छात्रों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। अगर आप पढ़ाई में अच्छे हैं लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, तो PM Yashasvi Scholarship 2025
आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। यह योजना खासकर आर्थिक रूप से कमजोर, OBC, EBC और DNT वर्ग के छात्रों के लिए शुरू की गई है।
PM Yashasvi Scholarship 2025 तहत क्या-क्या मिलेगा?
- ₹1.5 लाख तक स्कॉलरशिप
- ₹2 लाख तक की ट्यूशन फीस माफी
- ₹45,000 तक लैपटॉप और शैक्षणिक सामान के लिए सहायता
- हर महीने ₹3,000 हॉस्टल/खर्च भत्ता
- ₹5,000 किताबों और स्टेशनरी के लिए
- पायलट ट्रेनिंग के लिए ₹3.72 लाख तक की सहायता
सारी रकम DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे छात्रों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
किन STUDENTS को मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ वही छात्र उठा सकते हैं जो:
- भारत के नागरिक हों
- OBC / EBC / DNT कैटेगरी से हों
- पारिवारिक वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो
- किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज में पढ़ रहे हों
- पहले से कोई दूसरी स्कॉलरशिप न ले रहे हों
- एक ही कोर्स को दोबारा न कर रहे हों
- माता-पिता के दो से अधिक बच्चे इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते
SCHOLERSHIP किन स्तरों पर मिलती है?
PM Yashasvi Scheme के तहत 5 मुख्य स्कॉलरशिप योजनाएं हैं:
- Pre-Matric Scholarship (9वीं–10वीं कक्षा)
- Post-Matric Scholarship (11वीं–PG तक)
- Top Class School Education Scheme
- Top Class College Education Scheme
- छात्रावास निर्माण योजना (Hostel Scheme)
PM Yashasvi Scholarship 2025 स्कॉलरशिप राशि कितनी मिलेगी?
स्तर | स्कॉलरशिप राशि |
9वीं–10वीं | ₹75,000 |
11वीं–12वीं | ₹1,25,000 |
कॉलेज ट्यूशन फीस | ₹2,00,000 तक (Private Institutes) |
पायलट ट्रेनिंग | ₹3.72 लाख तक |
हॉस्टल खर्च | ₹3,000 प्रति माह |
स्टेशनरी | ₹5,000 |
लैपटॉप/कंप्यूटर | ₹45,000 तक |
PM Yashasvi Scholarship 2025 कैसे करें?
छात्रों को आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) की वेबसाइट पर जाएं:
👉 https://scholarships.gov.in - रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- “PM Yashasvi Scholarship” स्कीम को सिलेक्ट करें।
- सभी ज़रूरी दस्तावेज अपलोड करें:
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मार्कशीट
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता डिटेल्स
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- सबमिट करें और आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखें।
ध्यान देने योग्य बातें:
- आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें
- स्कॉलरशिप पाने के लिए आपके पिछले रिजल्ट में अच्छे अंक होने चाहिए
- किसी एक कोर्स के लिए केवल एक बार स्कॉलरशिप दी जाए
PM Yashasvi Scholarship 2025 का उद्देश्य देश के हर योग्य और होनहार छात्र को उच्च शिक्षा तक पहुंच दिलाना है, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति जैसी भी हो। इस स्कीम से लाखों छात्रों को फायदा हो रहा है और आप भी उनमें से एक बन सकते हैं।
Read more:- CBSE Scholarship 2025: 12वीं के बाद मिल सकती है ₹20,000 तक की स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन