NEET UG Admit Card 2025: नीट एडमिट कार्ड 1 मई को होगा जारी, यहां देखें डाउनलोड करने की प्रक्रिया
NEET UG 2025 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा NEET UG 2025 का आयोजन 4 मई 2025 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी उम्मीदवारों के लिए NTA ने एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ध्यान दें: यह केवल एग्जाम सिटी स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं। इसका उद्देश्य सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी देना है।
कब जारी होगा NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड?
NTA द्वारा आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2025 का एडमिट कार्ड 1 मई 2025 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है, वे इसे ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड जारी होने से पहले सिटी स्लिप
NTA हर साल की तरह इस बार भी एडमिट कार्ड से पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करता है। यह स्लिप परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी की जाती है ताकि छात्रों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी पहले से मिल सके।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
- NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- NEET UG 2025 सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
- अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
NEET UG Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- लॉगिन सेक्शन में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- OTP से वेरीफाई करें।
- “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवार चाहें तो ई-मित्र केंद्र के माध्यम से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Admit Card 2025: पर कौन-कौन सी जानकारी चेक करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इन जानकारियों को जरूर चेक करें:
- उम्मीदवार का नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि
- फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
यदि किसी जानकारी में त्रुटि हो, तो तुरंत NTA को सूचित करें।
NEET UG Admit Card 2025: परीक्षा तिथि और समय
NEET UG Admit Card 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। सभी छात्रों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर जाते समय निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें:
- एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस)
- पासपोर्ट साइज और पोस्टकार्ड साइज फोटो
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले NTA द्वारा जारी गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।